नगर निगम की बोर्ड बैठक 30 जून को
रुडकी
रुडक़ी नगर निगम की बोर्ड बैठक तीस जून को होनी तय हुई है। बोर्ड की बैठक में रुडक़ी नगर निगम के विकास एवं आय के स्रोत की बढ़ोतरी संबंधी कई प्रमुख विषयों को रखा गया है। रुडक़ी नगर निगम की आगामी बैठक की तिथि का लेकर संशय खत्म हो गया है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि बोर्ड बैठक 30 जून को होनी तय की गयी है। बोर्ड बैठक से पूर्व मेयर ने पार्षदों के साथ शनिवार को बैठक कर प्रमुख विषयों पर चर्चा भी की थी। इस दौरान मेयर ने पार्षदों नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए भी पार्षदों से प्रस्ताव मांगे थे। जिनको तीस जून को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सके। तीस जून की बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रमुख प्रस्ताव में से एक नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के नक्शे पास कराने का अधिकार नगर निगम को देने, नगर निगम क्षेत्र में टूटी सडक़ों एवं पुलिया की मरम्मत के लिए मोबाइल टीम का गठन करने, सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी जैसे अन्य प्रमुख प्रस्तावों को रखा गया है।
