भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक
हमीरपुर
सावन का महीना शुरू होते ही पूरे देश में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगते हैं।हालांकि लगातार से दूसरी साल कोरोना के चलते स्थगित हुई कांवड़ यात्रा के कारण भी भगवान भोले नाथ के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है।और इसकी क्रम में शनिवार को कस्बे मंगीपुरवा स्थितरामेश्वर धाम शिव मंदिर में भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया गया।जबकि इसी के साथ ही मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।
मौदहा कस्बे के बाहर मंगीपुरवा स्थित श्री रामेश्वरधाम शिवमंदिर में कई बार विधायक रहे पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने मोहल्ले के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।बताते चलें कि सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ का महीना माना जाता है और शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है।हालांकि लगातार दूसरे साल कोविड के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित की जा चुकी है जिसके चलते भक्तों द्वारा समस्त धार्मिक आयोजन मंदिरों में ही सम्पन्न किए जा रहे अ।इसी सिलसिले में शनिवार को शिवमंदिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई इस दौरान मोहल्ले के लगभग दो सैकड़ा से अधिक महिला पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।जबकि मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमें देव प्रकाश,संजय सिंह,अखलेश सिंह,नीरज और ओमप्रकाश द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।जिसमें मुख्य रूप से शत्रुध्न सिंह ग्राम प्रधान परेहटा,रज्जन यादव ग्राम प्रधान भैंसता,धनश्याम साहू,लतीफ अहमद बच्चा नेता,रामतीर्थ सिंह,हेतराम यादव,उत्तम सिंह,रामकरन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में श्रजन परिवार का भी विशेष योगदान रहा।
