ग्रामीणों ने पकड़ा भैंस चोर पुलिस को किया सुपुर्द

रायबरेली।
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलेंडा ग्राम में रात 1 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  जब राम कुमार पुत्र राम आसरे की भैंस खूंटे से गायब हो गई, मोहल्ले वालों द्वारा सामूहिक रूप से भैंस की खोज की जाने लगी लोग बाग एवं खेतों में उसे तलाश रहे थे। तभी हैदरगढ़ की ओर से एक ट्रक आया जिसमें चालक ने लोगों से इस अफरातफरी का कारण पूछा, यह बताने पर कि भैंस कहीं खो गई है उसने बताया कि 5 लोग जिनमें एक भैंस की रस्सी पकड़े हुए हैं और एक उसे पीछे से खदेड़ रहा था तथा 3 लोग मोटरसाइकिल से साथ चलते जा रहे हैं। सूचना पाते ही कुछ मोटरसाइकिल सवार भागकर भैंस चोरों के पास पहुंच गए । उनको आता देख चोर भागने लगे परंतु ग्रामीणों द्वारा भैंस की रस्सी पकड़े व्यक्ति को दबोच लिया गया। इसी बीच में बैंक के पास तैनात पुलिस द्वारा उसे कस्टडी में ले लिया गया, पुलिस द्वारा उसे अपनी हिरासत में लिया ना गया होता, तो शायद ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार भी हो गया होता। फिलहाल पुलिस उसे थाने ले आई है, और अग्रिम पूछताछ की जा रही है ग्रामीणों के अनुसार यह एक संगठित चोरों का गिरोह है जो आए दिन इस तरह की घटनाएं किया करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *