हाइवे पर सुरक्षा हवा हवाईः चालक को कैंटर में डालकर घंटों घूमते रहे लुटेरे

मथुरा।

मथुरा जनपद की सीमा में हाइवे पर एक और बडी लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे दिया। आधी रात को मथुरा में दिल्ली हाईवे पर 20 लाख रुपये की एलसीडी से लदे कैंटर को कार सवार बदमाशों ने हथियारों की नौक पर लूट लिया और कई घंटे तक कैंटर चालक को कैंटर में ही बंधक बना कर लुटेरे हाइवे पर घूमते रहे। बदमाशों ने एलसीडी से लदा कैंटर लूट लिया। वारदात शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे की है, लेकिन पुलिस को शनिवार की सुबह पांच बजे सूचना मिली। कैंटर में लदी एलसीडी की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
इससे पहले भी हाइवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर लूट की बडी अपराधिक वारदातें हुई हैं। इसी साल पांच अप्रैल 2021 को दमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रात को एक प्राइवेट बस को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद चलती बस में हथियारों के बल सवारियों से लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बस रुकवाकर आसानी से फरार हो गए थे।
पिछले साल 23 जनवरी 2020 की रात को एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव अवाखेड़ा के पास (माइल स्टोन-62-63 के मध्य) की रात लुटेरों ने तांडव मचाया था। वाहनों को पंक्चर करके लुटेरों ने कानपुर के कपड़ा कारोबारी और आगरा के स्पोर्ट्स सामान विक्रेता से हजारों रुपये की नकदी और लैपटॉप आदि सामान लूट लिया था। जिलाधिकारी मथुरा की गाडी भी पंचर हुई थी जिसके बाद मथुरा पुलिस जागी। घटनाआंे को एक्सप्रेस वे पर कीलें बिछाकर आंजाम दिया गया था। बदमाशों के पास हथियार थे। वे कई घंटे तक चालक को कैंटर में डालकर हाईवे पर घूमते रहे। बाद में उसे हाईवे किनारे एक खंडहर में फेंककर फरार हो गए। कैंटर चालक का नाम रफीक है। वह हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। चालक ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश जिस कैंटर को लूट कर गए थे, उसे नोएडा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे मथुरा लेकर आ रही है। पुलिस को कैंटर चालक पर शक है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। लुटेरे मेवात के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलसीडी से भरा कैंटर पंजाब के लुधियाना से जा रहा था। यह कैंटर 11 अगस्त को तिरुपति से चला था। रात 11.57 बजे रात को महुअन टोल पार किया। थाना फरह क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास कार सवार लुटेरों ने ओवरटेक करके कैंटर को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *