हाइवे पर हादसाः बेकबू कार ने बाइक को रौंदा, दो की मौके पर मौत
मथुरा।
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छाता के गोहरी कट के समीप हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार दो लोगों को दबोच लिया और भागने का मौका नहीं दिया। हादसे की सुचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार चालकों को हिरासत में ले लिया तथा कार को भी कब्जे में कर लिया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे मंे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात भी बाधित रहा जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
शुक्रवार देर शाम साढे सात बजे एक निजी कंपनी से काम कर बाइक से गुहारी गांव निवासी हेतराम पुत्र चमोली और उसका साला घर जा रहे थे। तभी तेज गति से दिल्ली स आगरा की ओर जा रही इनोवा कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य में लगे। पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक सवार मृतकों में से एक की पहचान उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से हेतराम के रुप में हुई है। जबकि दूसरे साथी की पहचान हेतराम के साले के रूप में हुई है। वहीं लोगों ने दुर्घटना में शामिल इनोवा कार कार के चालक को पकड़ कर पुलिस को साैंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना क जांच शुरु कर दी है। कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
