बांग्लादेश मंे पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर

ढाका…..

बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एउक टीवी चैनल ने बांग्लादेश में पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर नियुक्त किया गया। बांग्लादेश की इस पहली न्यूज एंकर का नाम है तश्नुवा आनन शिशिर, जो कि एक टैलेंटेड मॉडल और एक्टर भी हैं। तश्नुवा आनन शिशिर बतौर न्यूज प्रजेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी का आगाज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से करेंगी। द डेली स्टार के मुताबिक, तश्नुवा आनन शिशिर ने 2007 में थिएटर मंडली नटुआ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह दो साल से अधिक समय तक थिएटर मंडली बोटटोला का हिस्सा रही हैं, इस दौरान कई प्रस्तुतियों में वह अहम भूमिका में दिखीं। वह इस साल दो फीचर फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।
डेली बांग्लादेश के मुताबिक, बाॅश्कही चैनल के जनसंपर्क अधिकारी दुलाल खान ने मीडिया को बताया कि हमने स्वतंत्रता स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या और महिला दिवस के अवसर पर दो ट्रांसजेंडर महिलाओं को हमारे चैनल की न्यूज और नाटक टीम में नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब देश के लोग एक ट्रांसजेंडर महिला को एक आधिकारिक समाचार बुलेटिन में समाचार प्रस्तुत करते हुए देखेंगे, जो स्वतंत्रता के 50 वर्षों में पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2021 (सोमवार) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तस्नुवा अन्नन शिशिर टीवी चैनल पर अपना पहला समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करेंगी। इसके माध्यम से हमारा टीवी देश में एक अभूतपूर्व उदाहरण स्थापित करने जा रहा है। बता दें कि एक डांसर, मॉडल और एक वॉयस आर्टिस्ट तश्नुवा का पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बनने की मिसाल बांग्लादेश में हजारों ट्रांसजेंडर महिलाओं को प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *