अमर शहीद डॉ शिवपूजन राय की शहादत को राष्ट्रीय शौर्य दिवस घोषित किए जाने की मांग

बाराबंकी।

गाजीपुर जिले के अमर शहीद डॉ शिवपूजन राय की शहादत को राष्ट्रीय शौर्य दिवस घोषित किए जाए। यह मांग आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा की शताब्दी वर्ष पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद तहसील के ग्राम शेरपुर की अहम भूमिका रही है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में उदघोषित अगस्त क्रांति की ज्वाला जब सम्पूर्ण भारत में धधक रही थी। उसी समय एक ओर जहां बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में अरुणा आसफ अली ने तिरंगा फहरा कर आंदोलन की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर गाजीपुर जिला के मोहम्मदाबाद तहसील में शेरपुर गांव के शिवपूजन राय के नेतृत्व में नवजवानों की एक टोली निकली। जिसमें नवजवानों ने सीने पर गोली खाते हुए तहसील मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। श्री शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त 1942 एक दिन ऐतिहासिक है। जिसे राष्ट्रीय शौर्य दिवस घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *