टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिलेंगे 270.28 करोड़ का बोनस

नईदिल्ली।

दुनिया की अग्रणी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक टाटा स्टील कंपनी के सभी लागू डिवीजनों / इकाइयों के अपने योग्य कर्मचारियों को अकाउंटिंग ईयर 2020-2021 के लिए वार्षिक बोनस के रूप में कुल 270.28 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी. कंपनी ने बताया कि अकाउंटिंग ईयर 2020-2021 के एनुअल बोनस के भुगतान के लिए टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
कंपनी के विज्ञप्ति के मुताबिक, कंपनी के सभी लागू डिवीजनों/इकाइयों के योग्य कर्मचारियों के लिए कुल भुगतान 270.28 करोड़ रुपये होगा. इसमें से जमशेदपुर में ट्यूब सहित विभिन्न डिविजन को 158.31 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.
कर्मचारियों के औसतन, न्यूनतम और अधिकतम बोनस में भी बंपर बढ़ोतरी हुई है. कर्मचारियों न्यूनतम और अधिकतम एनुअल बोनस क्रमश: 34,920 रुपए और 3,59,029 रुपए मिलेगा. बोनस समझौते पर एमडी एंड सीईओ टीवी नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट अत्रेय सरकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, जेनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए.
टाटा स्टील और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बुधवार को एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. ग्रोथ शॉप के लिए वार्षिक बोनस का कुल भुगतान लगभग 3.24 करोड़ रुपये है.
टाटा स्टील को पहली तिमाही में 9,768 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
टाटा स्टील को 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत नेट प्रॉफिट 9,768.34 करोड़ रुपए रहा. टाटा स्टील को एक साल पहले 2020-21 की समान अवधि में उसे 4,648.13 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 53,534.04 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले 25,662.43 करोड़ रुपये थी.
कंपनी का खर्च पहले 29,116.37 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 41,397.23 करोड़ रुपए हो गया. भारत की टाटा स्टील दुनिया की अग्रणी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *