आचार्य पूरनमल प्रजापति को सपा में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर हर्ष

अलीगढ़।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ उ0प्र0 के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डा0 रक्षपाल कश्यप द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पर आचार्य पूरनमल प्रजापति को मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश अथवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का अभार व्यक्त किया और कहा है कि वरिष्ठ नेता आचार्य पूरनमल प्रजापति को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।
आभार व्यक्त करने वालों में सर्वश्री शिशुपाल सिंह यादव, दीपक बघेल, आई0पी0 कश्यप, सूरजपाल सिंह रानाविजय सैनी, कौशल किशोर प्रजानति, विनोद कुमार, नैपाल सिंह रापा, गोपाल प्रजापति, दयाराम प्रजापति, देवराज प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, श्यौराज सिंह जादौन एड0, श्यामवीर सिंह यादव, ओमवीर यादव, पवन यादव आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *