सहारनपुर मेमू, दिल्ली-बरेली समेत तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद

मुरादाबाद

कोरोना के कहर ने रेलवे को लाल सिग्नल दिखाया है। कम यात्रियों के चलते रेलवे बोर्ड ने मुरादाबाद मंडल की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद करने के आदेश जारी कर दिए। इनमें मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू, बरेली-दिल्ली और गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला लिया है। शनिवार से तीनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। रेल संचालन बाधित होने का कारण ट्रेनों में कम यात्री और ट्रेनों के चालकों का कमी है। कई रेल कर्मियों के संक्रमित और बीमार पड़ने से रेल मंत्रालय को संचालन पर ब्रेक लगाना पड़ा। पैसेंजर ट्रेनें केवल पन्द्रह दिन ही चल सकीं।
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से तमाम लोग व सरकारी दफ्तर प्रभावित है। संक्रमण के असर से रेल संचालन पर भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को रेलवे ने कम यात्री के चलते तीन पैसेंजर समेत छह जोड़ी ट्रेनों को रद किया था। शनिवार को रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर मंडल में संचालित तीन अन्य पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया। इनमें सबसे प्रमुख मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू के अलावा दिल्ली से बरेली और गजरौला से नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेनें शामिल है। खास यह कि रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की मांग के आधार पर रेल मंडल में कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। सहारनपुर मेमू समेत अन्य ट्रेनों को 15 अप्रैल से पटरी पर दौड़ाया गया। पर ये ट्रेनें 15 दिन ही चल सकीं।
दो दिन में नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन रद
कोरोना संक्रमण काल में रेल संचालन बहाल रखने का दावा खोखला हो गया। रेल मंत्रालय को दो दिन में 18 ट्रेनों को रद करना पड़ा। 29 अप्रैल को काठगोदाम- देहरादून नैनी जनशताब्दी, लालकुंआ से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनें है। रेलवे ने मुरादाबाद से काशीपुर-रामनगर और काठगोदाम के बीच चल रही पैसेंजर ट्रेनों को रद किया है। रेल मंत्रालय ने तीन और अन्य पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया।
रेलवे में चालक व गार्ड संक्रमित:
ट्रेनों को रद करने की वजह रेलवे के कई कर्मियों को संक्रमण और बीमार होना है। मंडल में चालक, सहायक और गार्ड के संक्रमित होने का असर रेल संचालन पर पड़ा है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार रेल मंडल में कोरोना से कई कर्मचारी प्रभावित है। कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उन्हें होम क्वारेंटाइन होना पड़ा। जबकि कई रेल कर्मचारी अस्पताल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *