डीएम ने कहा, जरुरत के हिसाब से अब पर्याप्त खाद

झांसी

किसानों के समक्ष उत्पन्न खाद की किल्लत को देखते हुए झांसी को 2000 मैट्रिक टन डीएपी यूरिया की रैक आवंटित कर दी गयी है। वही पीसीएफ के बफर स्टाॅक तथा जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों में पहले ही 600 मीट्रिक टन भण्डारित है।उप कृषि निदेशक के के सिंह ने बताया कि आज की तिथि में जनपद में वितरण हेतु उवर्रक की कुल उपलब्धता 2600 मैट्रिक टन है जिसमें से 2000 मै0टन का आवंटन आवश्यकतानुसार प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटर्स को कर दिया गया हैं।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता झांसी अनूप कुमार द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया कि 1000 मै0टन की सप्लाई जनपद ललितपुर से जनपद झांसी को आज प्राप्त हो रही है, जिसका आवंटन विभिन्न सहकारी समितियों को कर दिया गया है। यह डी0ए0पी0 जनपद ललितपुर के रैक प्वांइट से सीधे सहकारी समितियों को प्रेषित की जा रही है। इस बीच 04 नवंबर को जनपद झांसी को इफको की 3000 मै0 टन की जम्बो रैक भी प्राप्त हो रही है। कृषक बन्धुओं को उनकी मांग एवं आवश्यकता के अनुरुप उवर्रक उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार ने कृषक भाइयों को आश्वसत किया है कि जनपद में डी0ए0पी0 की कोई कमी नही है। कृषक भाई जब भी सहकारी क्रय केन्द्रों/प्राइवेट दुकानो में उवर्रक प्राप्त करने हेतु जाये, आधार कार्ड ,खसरा/खतौनी साथ में अवश्य ले जायें ताकि जोत-वही के आधार पर फसलवार संस्तुत मात्रा को दृष्टिगत रखते हुये उन्हे समय से उवर्रक प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहकर किसानो को उवर्रक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। वही उवर्रक अवैध पारगमन तथा कालाबाजारी को रोकने हेतु तहसीलवार उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी एवं कृषि तथा सहकारिता विभाग के संयुक्त समन्वय से तहसील में संचल दस्तो का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील स्तर पर संचल दस्तो का गठन कर दिया गया है। जो भी व्यक्ति या व्यापारी कालाबाजारी, ओवर रेटिंग एवं उवर्रक के अवैध पारगमन में लिप्त पाया जायेगा उसकी एफ0आई0आर0 उवर्रक नियन्त्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *