आजादी की लड़ाई के नायक थे बिरसा मुंडा
मऊ।
संयुक्त किसान मोर्चा भाकपा (माले) ने हकीकतपुर स्थित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन। किसान नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई के नायक थे झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी जननायक के लड़ाकू तेवर से अंग्रेजी सरकार हमेशा भयभीत रही, आज जब वर्तमान सरकार साम्राज्यवादी कारपोरेट पूंजी पतियों के इशारे पर पूरे जल जंगल जमीन को उनके हवाले कर देना चाहती है और अपने हक अधिकार के लिए लड़ने वाले आदिवासियों, किसानों, मजदूरों के पक्ष में बोलने वाली आवाजों को दबाने के लिए उनको जेलों में डाल रही है और हत्या कर रही है। किसान नेताओं ने कहा कि मोदी योगी सरकार देश में लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थानों को कमजोर कर गरीब मेहनतकश मजदूर आदिवासियों की आवाज को दबाना चाहती है लंबे संघर्षों से हासिल सामाजिक न्याय का आधार आरक्षण को सरकारी संस्थाओं को बेचकर पंगु बना रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयप्रकाश धूमकेतु, किसान नेता विरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, शिवमूरत गुप्ता जयप्रकाश, आमिर भाई, अजमल बिलाली, साधु यादव मुन्ना, अमन, अनिल, जंग बहादूर शामिल रहे।
