सिलाई सेंटर गई लड़की को अगवा किया

पटियाला

सिलाई सेंटर में गई 20 वर्षीया युवती को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। युवती के घरवालों ने सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उनकी लड़की समाना की वडैघ्चां पत्ती में सिलाई सीखने के लिए जाती थी, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। उसकी तलाश करने पर पता चला कि गांव सेदेवाल थाना बुडलाढ़ा निवासी मलकीत सिंह, हरपाल सिंह, बलिहार सिंह निवासी गांव दुताल थाना पातड़ां उनकी लड़की को कार में जब्री बिठाकर ले गे हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *