तीन छात्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की ओर से सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी गयी। जिसमें दोनों पक्षों के तीन छात्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रथम पक्ष के रजनीश कुमार पुत्र अवध किशोर दुबे, निवासी बानुछापर बेतिया पश्चिम चंपराण हाल किरायेदार शैतान चौक तेलपुर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि इक्फाई विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र विनोद पाटीदार, वैभवकांत सिंह और सौरभ राजपूत ने उसके और उसके दौस्त वैभव सिंह के साथ लाठी डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं दूसरी ओर वैभव कांत सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी इक्फाई विश्वविद्यालय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रजनीश कुमार और वैभव कुमार ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों की ओर से मिली तहरीर पर दोनों पक्षों के पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर दिया है। कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *