पूर्व विधायक को धमकी देने में केस दर्ज
रुड़की। सुल्तानपुर निवासी तसलीम अहमद बसपा से दो बार विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। तसलीम अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मुंडाखेड़ा खुर्द गांव का पूर्व प्रधान फजल हसन दूसरे प्रत्याशी का समर्थक रहा है। आरोप लगाया कि फजल हसन ने इनके परिचित इरफान और तनवीर के फोन कर गाली गलौज की। धमकी दी कि उनका प्रत्याशी हारा तो वह तसलीम अहमद को गोली मारकर हत्या कर देगा। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
