दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट, गाली गलौज और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पति, सास, जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंजू देवी निवासी बरोटीवाला ने पति प्रदीप सिंह गुसाईं पुत्र विजय सिंह गुसाई, सास विशैला देवी, जेठानी पुष्पा, विमल सिंह गुसाईं और दीपक सिंह गुसाईं के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से शादी के बाद से ही उनसे दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। इस मामले में महिला हेल्पलाइन में समझौता वार्ता चली। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। जिसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि मामले की जांच महिला एसआई नीमा रावत को सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *