जीआईसी चौड़ा में गोष्ठी का किया आयोजन
अल्मोड़ा। विश्व क्षय रोग दिवस पर पीएचसी सोमेश्वर की टीबी यूनिट ने जीआईसी मनसारीनाला चौड़ा में गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में विभागीय अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को क्षय रोग के बारे में तमाम जानकारियां दी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद नारायण तिवारी ने छात्रों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से अनेक प्रकार के जन जागरण कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र आर्य ने विभाग की मुहिम को सफल बनाने पर जोर दिया। संचालन टीवी यूनिट के एसएम महेंद्र सिंह अलमियां ने किया।