एनडीपीएस का वांछित गिरफ्तार
रुड़की। एनडीपीएस के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने सिरचन्दी गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कई माह से फरार चल रहे दिलबहार उर्फ दिल्ला निवासी सिरचन्दी को शुक्रवार रात उसके गांव सिरचन्दी से घर के बाहर घूमते समय गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिसको उसके घर के बाहर से गिरफ्तार करने के साथ ही कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
