डाडा जलालपुर में पुलिस की तैनाती जारी

रुड़की। डाडा जलालपुर में पुलिस की तैनाती बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।16 अप्रैल को डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर विवाद के बाद पथराव, आगजनी की घटना हुई थी। 12 लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सात लोगों के गैर जमानती वारंट जारी कर इनाम घोषित किया गया था। गांव में 27 अप्रैल को महा पंचायत के ऐलान के बाद से ही गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। कोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी और महा पंचायत नहीं होने दी गई। गुरुवार को भी गांव माहौल शांत रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर पुलिस अब भी तैनात हैं। ग्रामीण रोजमर्रा की तरह काम कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में जरूरत के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। गांव पुलिस की निगरानी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *