गोकशी के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। दो दिन पूर्व नारसन क्षेत्र के गांव नगला कोयल स्थित एक मकान के बाहर शरारती तत्वों ने गोवंश की हत्या कर सड़क पर फेंक दिया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नगला कोयल गांव के जंगल से एक स्थान पर छिपे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो बड़े छुरे, रस्सी आदि बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चांद मियां पुत्र शकील निवासी मोहल्ला बाहर किला मंगलौर, सावेद तथा सादिक पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम नगला कोयल कोतवाली मंगलौर बताया। एसएसआई रफत अली ने बताया कि तीनों आरोपियों को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उनका कहना है कि मामले की विवेचना के दौरान इस मामले में और धाराओं को भी बढ़ाया जा सकता है।
