घण्टा घर व नवाब गंज क्षेत्र में बेवजह घूम रहे लोगों का कटा चालान
सहारनपुर
थाना कोतवाली नगर प्रभारी पंकज पंत के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व अतुल कुमार ने अपनी टीम के साथ चैकिंग अभियान चलाया।
रविवार लॉकडाउन दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शहर के प्रमुख चैराहों पर पुलिस ने चैंकिग के दौरान सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ की, वाजिब कारण न बता पाने पर उनके चालान काटे गये। जरूरी सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें बंद है। उप निरीक्षक अतुल कुमार ने लोगों से अपील की अगर कोरोना वायरस से बचना है तो वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करें अन्यथा लॉकडाउन का कोई लाभ जनता व समाज को नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सभी से बिना किसी खास कारण के घर से न निकलने की हिदायत दी।
