पीएम आवास योजना का लाभ अपात्रों को देने का आरोप

 

काशीपुर। एक युवक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्रों को देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि जांच के लिए शिकायत करने पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवक ने सीएम पोर्टल, एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम हेमपुर इस्माइल निवासी पवन सिंह ने भेजे शिकायती पत्र में कहा कि क्षेत्र में पीएम आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है। जबकि पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मामले की जांच के लिए शिकायत करने का पता चलने पर कुछ लोगों ने मारपीट व गाली-गलौच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *