मूंढापांडे में नशीला दूध पिलाकर युवती के साथ बलात्कार

मुरादाबाद

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में खेत से लौट रही युवती को नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में धमकाते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़िता परिजनों के साथ मूंढापांडे थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। करीब एक माह से अधिक वक्त बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर पीड़िता ने कार्रवाई के लिए शनिवार को एसएसपी को पत्र दिया है।
मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब एक माह पहले वह खेतों से लौट रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक मिल गया। बात करने के बहाने वह उसे आम के बाग में ले गया। वहां पर उसने नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश में आने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। युवती के अनुसार घर आने पर उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर मूंढापांडे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। युवती का आरोप है कि एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूर होकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *