संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
(सीतापुर)।
क्षेत्र के रामपुर टडवा में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि इलाके के रामपुर टडवा निवासी पंकज रावत पुत्र लाल जी उम्र करीब 16 वर्ष जो बीती रात घर से कहीं गया था। जिसका सोमवार की सुबह करीब छरू बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता देख चैकन्ने हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूत्रों की मानें तो मृतक नाबालिग युवक जुएं में काफ ़ी रुपये हार गया था। जिसके सदमे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई चल रही है।
