दूध, सब्जी और दवा की दुकानें खुलीं, सड़कों पर बहुत कम लोग निकले

सहारनपुर

35 घंटे के लिए लगे लॉकडाउन में लोगों में दहशत दिखी। ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दूध, दवा और सब्जी की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा बाजार पूरी तरह बंद रहा। मुख्य मार्गों पर पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट घूमते दिखाई दिए। जो लोग अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं या फिर किसी औद्योगिक स्थान से जुड़े हैं उन लोगों के गुजरने पर पुलिस ने पूछताछ की।
घण्टाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड,देहरादून रोड आदि मार्गो पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दूध, फल सब्जी की बिक्री जरूर हुई पर ग्राहक न के बराबर ही दिखाई दिए। एक दिन के लॉक डाउन में कुछ गलियों में लोग जरूर घूमते दिखाई दिए। कर्फ्यू में लोगों में कोरोना की दहशत दिखाई दी। बिना मास्क के बाहर निकलने पर कुछ लोगों का चालन काटा गया। महानगर के तमाम बाजार में लगातार पुलिस और अन्य अधिकारी गश्त करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *