बस के इंतजार में खड़े परिवार को कार ने मारी टक्कर, पांच घायल

काशीपुर। बस के इंतजार में खड़े एक परिवार के सदस्यों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को यूपी के इंडियन गर्ल्स पब्लिक स्कूल कला इंक्लेव, गाजियाबाद निवासी प्रेम सिंह पुत्र कुंवर सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा 20 अप्रैल को प्रतापपुर में सड़क किनारे उनके साथ ही पत्नी विमला रावत, बड़े भाई चंदन सिंह रावत, भाभी बिंदी देवी, भाई राकेश कुमार दिल्ली की बस का इंतजार कर रहे थे। कहा इसी बीच काशीपुर की ओर से एक हरे रंग का ऑटो आया और अचानक यूटर्न लेने लगा। वहीं, रामनगर की ओर से आ रही कार ने ऑटो को घसीटते हुए उसके परिवार के सदस्यों को चपेट में ले लिया। हादसे में उसके परिवार के पांचों लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *